दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जताई बारिश की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे विजिबिलिटी 65 प्रतिशत दर्ज की गई।आईएमडी ने कहा कि दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है और 13 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।