दिल्ली में 31 डिग्री पहुंचा पारा, IMD ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने दस्तक दे दी है। बीते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो इस साल मार्च में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार बीते कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 3 डिग्री से ज्यादा था। विभाग ने बताया कि, मंगलवार को भी तापमान ऐसा ही रहेगा इस दौरान आसमान साफ रहेगा और  न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक 13 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना भी है। ऐसे में तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।