हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, नायब सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुडा, विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला समेत 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। जहां एक ओर इस बार चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है तो वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है।
1 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत – 40.1
पंचकूला में – 38.7
अम्बाला – 42.2
यमुनानगर – 47.4
कुरुक्षेत्र – 43.9
कैथल – 44.5
करनाल – 41.5
पानीपत – 42.4
सोनीपत – 38.6
जींद – 43.5
फतेहाबाद – 42.8
सिरसा – 39.5
हिसार – 41.4
भिवानी – 40.2
चरखी दादरी – 40.8
रोहतक – 37.9
झज्जर – 40.3
महेन्दरगढ़ – 38.9
रेवाड़ी – 38.2
गुरुग्राम – 33.2
मेवात – 45.1
पलवल – 41.3
फरीदाबाद – 32.5
