Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent News‘पूरी दुनिया में बज रहा हिंदुस्तान का डंका’- अर्जुन राम मेघवाल 

‘पूरी दुनिया में बज रहा हिंदुस्तान का डंका’- अर्जुन राम मेघवाल 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की प्रदेश भर में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां हो रही हैं इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल एक चुनावी रैली को संबोधित करने रेवाड़ी पहुंचे यहां उन्होंने अपने संबोधन के दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनवाई।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश में भी बीजेपी सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा वासियों को लूटा गया और पर्ची-खर्ची की सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं के साथ धोखा करने का काम किया है।

अर्जुन मेघवाल ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने दलितों को केवल अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है विदेश में बैठकर आरक्षण को समाप्त करने की बात करने वाले राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा पूरी तरह उजागर हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments