नेताजी सुभाष प्लेस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट का सबसे बड़ा कमर्शियल हब है लेकिन साथ ही यहाँ खुले में शराब, अवैध रूप से हुक्का और अन्य नशा परोसे जाने के कारण यह प्रतिष्ठित व्यावसायिक क्षेत्र बदनाम भी हो चुका था। अब NSP थाना SHO और उनकी टीम ने इसकी खोई गरिमा वापस लाने के लिये अभियान छेड़ दिया है। थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस कमिश्नर के रोज़ाना गश्त का पालन तो सख़्ती से होते देखा जा ही रहा है साथ में SHO खुद पुलिस वैन में सवार हो कर NSP इलाके की पेट्रोलिंग करते देखे जा रहे हैं। इस अभियान के बाद खुले में नशे करने वाले पकड़े भी जा रहे हैं और उनके ख़िलाफ़ तय धाराओं के अंतर्गत मुकदमा भी दायर किया जा रहा है। साथ ही चालान भी काटे जा रहे हैं। लंबे समय से NSP थाना केवल सेटिंग और अवैध नशा व्यापार के लिये बदनाम था लेकिन अब पुलिस में आई सजगता और सख्ती को देख कर एनएसपी में काम करने वाले कॉर्पोरेट ऑफिस, शोरूम मालिक और बड़े प्रतिष्ठान के संचालक भी खुश हैं। उनका कहना है कि बिगड़े माहौल को ठीक करने की इस मुहिम का वो स्वागत करते हैं।
Delhi News: NSP में अब नशेड़ियों की खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on दिल्ली से अबू धाबी जा रहे प्लेन में अचानक मच गई अफरा-तफरी! 200 यात्रियों को आधी रात में नीचे उतारा
on जम्मू-कश्मीर के रामबन में NH-44 पर सड़क हादसे में पलटा BSF का वाहन, 5 जवान घायल, चालक की हालत गंभीर
on अमृतसर में ड्रोन से हेरोइन की खेप पहुंचाने की साजिश नाकाम, 17 किलो ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
on हिरासत में पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

