Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsबेंगलुरु में दिखा श्रद्धा मर्डर केस जैसा मंजर, शरीर के 30 टुकड़े...

बेंगलुरु में दिखा श्रद्धा मर्डर केस जैसा मंजर, शरीर के 30 टुकड़े कर फ्रीज में रखे 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बार फिर श्रद्धा हत्या कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शरीर के 30 टुकड़े करके फ्रीज में रख दिए। इस हत्या कांड ने पूरे देश की जनता की रूह को कंपा दिया।

बता दें कि बेंगलुरु की 29 वर्षीय महिला महालक्ष्मी का अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था और वह अपने पति से अलग रह रही थी। उसके प्रेमी ने महालक्ष्मी की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसी के फ्लैट में रखे हुए फ्रीज में रख दिया।

महिला के पति हेमंत दास ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसकी पत्नी का अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था जिसके बाद उसने कुछ महीने पहले बेंगलुरु के एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

बता दें कि हेमंत दास और महालक्ष्मी की शादी को छह साल हो चुके थे, और उनकी एक बेटी भी है। घरेलू विवादों के कारण 9 महीने पहले दोनों अलग हो गए थे। दास ने बताया ‘मुझे अप्रैल या मई 2023 में महालक्ष्मी के उत्तराखंड के रहने वाले अशरफ के साथ अवैध संबंधों के बारे में पता चला था, यह कोई शक नहीं था, मुझे यकीन था। महालक्ष्मी ने मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया था।”

गौरतलब हो कि महालक्ष्मी का शव 22 सितंबर को बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में स्थित एक कमरे के फ्लैट से बरामद किया गया। पुलिस को पता चला कि उसके शरीर के 30 टुकड़े कर रेफ्रिजरेटर में रखे गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments