Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsPM मोदी का आज 74वां जन्मदिन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई 

PM मोदी का आज 74वां जन्मदिन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है पीएम मोदी को जन्मदिन पर देश विदेश में बधाई मिल रही है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा कि आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है।

वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, और नायब सिंह सैनी से लेकर तमाम केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी वहीं देश के तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जगह -जगह पर कार्यकर्ताओं ने खास कार्यक्रमों का आयोजन किया है। पीएम मोदी आज ओडिशा में महिलाओं के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments