Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsसंजौली मस्जिद मामले पर पार्टी हाई कमान ने लगाई सुक्खू सरकार को...

संजौली मस्जिद मामले पर पार्टी हाई कमान ने लगाई सुक्खू सरकार को फटकार 

शिमला के संजौली मस्जिद विवाद को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को फटकार लगाई है। पार्टी आलाकमान का मानना है कि अनावश्यक रूप से इस मुद्दे को बढ़ने दिया गया है।

कांग्रेस हाईकमान ने कहा कि सुक्खू सरकार यह सुनिश्चित कर सकती थी कि जिला प्रशासन मामले को नियंत्रण से बाहर नहीं जाने देगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ न उठाए पाए।

इस मामले पर हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मस्जिद मामले पर भाजपा राजनीति न करें। मस्जिद की तीन मंजिलों का निर्माण कोरोनाकाल में हुआ। पूर्व भाजपा सरकार के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने खुद मस्जिद के मौलाना को ट्रांसफर करने के लिए डी.ओ. नोट लिखा था। जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

उन्होंने कहा कि संजौली में हुए घटनाक्रम को सरकार ने गंभीरता से लिया है। लगातार सरकार माहौल को ठीक करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहर से जो प्रवासी आ रहे हैं, उनकी चैकिंग और वैरीफिकेशन होनी चाहिए। इसके लिए बहुत जल्द कमेटी बनाई जाएगी और जनता के सुझाव लिए जाएंगे।

वहीं इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री सरासर झूठ बोलकर नाकामी का ठीकरा भाजपा के सर फोड़ना चाहते हैं। दिल्ली आलाकमान की नाराजगी से वह डर गए हैं और बयान बदल रहे हैं। विधानसभा में दिए गए बयान के बाद उन पर कांग्रेस आलाकमान का भारी दबाव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments