हरियाणा में नामांकन की डेडलाइन गुरुवार को खत्म हो गई। आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी वहीं 16 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद आज से सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार में जोर शोर से जुट जाएंगे।
गुरुवार का दिन हरियाणा में बेहद गहमागहमी भरा रहा, एक तरफ यह नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था तो वहीं पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम भी आखिरी वक्त तक घोषित होत रहे। कांग्रेस और आप तीनों ने ही बचे हुए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया।
इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में अलग ही रंग देखने को मिला जब आखिरी दिन तक प्रत्याशियों की सूची जारी होती रही तो टिकट कटने पर कई दलों के नेता निर्दलीय पर्चा भरते नजर आए।

