Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsमोहाली में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे और महिलाओं सहित 11 लोगों...

मोहाली में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्चे और महिलाओं सहित 11 लोगों को काटा 

पंजाब के मोहाली में आवारा कुत्तों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है आये दिन कुत्तों द्वारा लोगों पर हमला किये जाने की खबर सामने आ रही है। मोहाली से आवारा कुत्ते द्वारा काटे जाने की एक और खबर सामने आई है। यहां मोरिंडा रोड गांव खानपुर स्थित मॉडर्न वैली के पास एक पागल कुत्ते ने एक के बाद एक कई 11 लोगों पर हमला कर दिया जिस हमले में महिलाएं और 4 बच्चे भी शामिल हैं।

बता दें कि सबसे पहले यहां चल रहे एक निर्माण कार्य स्थल पर तैनात सुरक्षा कर्मी पर इस कुत्ते ने हमला किया जिसके बाद उसने देखते ही देखते 11 लोगों को काट लिया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरड़ और मोहाली के अस्पतालों में ले जाया गया। जहां से एक बच्चे सहित कुल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments