HomeBreaking NewsCM योगी आदित्यनाथ लखनऊ में छात्रों को बांटेंगे टैबलेट, पहले चरण में...

CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ में छात्रों को बांटेंगे टैबलेट, पहले चरण में 50 हजार छात्रों को मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) रविवार, 15 नवंबर को लखनऊ में टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत करेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर बसंत कुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। यहां स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत प्रदेश में 25 लाख टैबलेट वितरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अभियान के पहले दिन 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को टैबलेट दिए जाएंगे। योजना के शुरुआती चरण में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के युवाओं को शामिल किया गया है। इन चार जिलों के करीब 300 शिक्षण संस्थानों के चयनित छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का मकसद विद्यार्थियों को पढ़ाई, ऑनलाइन शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के लिए डिजिटल संसाधन मुहैया कराना है।

कई क्षेत्रों के युवाओं को मिलेगा टैबलेट

इस अभियान का लाभ केवल सामान्य उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, ITI और कौशल विकास से जुड़े युवाओं को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा, नर्सिंग और कृषि क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी टैबलेट दिए जाएंगे। एमएसएमई और सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे पढ़ाई के साथ-साथ प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में शामिल होंगे डिप्टी सीएम और कई मंत्री

लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा और दयाशंकर सिंह सहित कई मंत्री एवं राज्य मंत्री भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्यों और स्थानीय विधायकों के शामिल होने का कार्यक्रम है। इस पहल के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने और उनकी शिक्षा व कौशल विकास को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें : छठ पूजा पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दो दिन बदले रहेंगे ट्रैफिक रूट, घर से निकलने से पहले…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments