HomeBreaking News“मेरे जाने के बाद कर लेना दूसरी शादी…” पुणे में आखिरी शब्द...

“मेरे जाने के बाद कर लेना दूसरी शादी…” पुणे में आखिरी शब्द कहकर बेटे संग 18वीं मंजिल से कूदी महिला

महाराष्ट्र के पुणे(Pune) से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने अपने छह साल के बेटे के साथ एक ऊंची इमारत की 18वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में मां और बेटे दोनों की जान चली गई। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

मृत महिला की पहचान एकता बांगड़ के रूप में हुई है। वह अपने पति मनोज बांगड़ और छह साल के बेटे के साथ पिंपरी-चिंचवड़ स्थित सिग्नेचर पार्क सोसायटी में रहती थीं। उनके पति पुणे की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। उस समय घर में एकता और उनका बेटा मौजूद थे। इसी दौरान वह बच्चे को लेकर इमारत की 18वीं मंजिल पर पहुंचीं और वहां से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बीमारी से लंबे समय से एकता थीं परेशान 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि एकता पिछले कई वर्षों से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने इस समस्या के इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों का रुख भी किया था लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिली। माना जा रहा है कि लंबे समय से चल रही बीमारी और उससे जुड़ी परेशानियों का जिक्र उन्होंने अपने सुसाइड नोट में भी किया है।

मिला 7 से 8 पन्नों का सुसाइड नोट

पुलिस को घटनास्थल से करीब 7 से 8 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें एकता ने अपने पति के प्रति भावनाएं व्यक्त की हैं। नोट में उन्होंने पति से उनके जाने के बाद दोबारा शादी करने और जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की बात कही है।

इसके अलावा, उन्होंने बेटे को लेकर भी अपनी चिंताएं लिखी थीं। पुलिस के अनुसार, नोट में बच्चे के मां को याद करने और पिता से उनके बारे में सवाल पूछने की आशंका का उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही वाकड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : E100 गाड़ियों को मंजूरी के बाद उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments