HomeBreaking Newsफिल्लौर में CM भगवंत सिंह मान की हाई लेवल मीटिंग आज, ‘युद्ध...

फिल्लौर में CM भगवंत सिंह मान की हाई लेवल मीटिंग आज, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान की होगी समीक्षा

पंजाब में नशे की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) अब सीधे मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं। फिल्लौर स्थित पुलिस अकादमी में आज नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक होनी है। इसमें सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नशा तस्करी रोकने और पुलिस की कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हो सकती है। मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल और वारिस पंजाब दे से जुड़े नेता लगातार सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का जमीनी स्तर पर अपेक्षित असर दिखाई नहीं दे रहा। इसी बीच आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने संकेत दिया कि अगले एक सप्ताह में पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उनके बयान से यह चर्चा तेज हुई है कि सरकार कोई सख्त फैसला ले सकती है।

मार्च 2025 में शुरू हुई थी मुहिम

पंजाब सरकार ने 1 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य नशा तस्करी पर रोक लगाना और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना है। इस अभियान के तहत राज्य के सभी 23 जिलों में पुलिस टीमें छापेमारी करती हैं। पुलिस अधिकारी सोशल मीडिया पर भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा करते हैं।

सरकार ने बताए कार्रवाई के आंकड़े

सरकार और पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर 2026 तक इस अभियान के दौरान 85 हजार से अधिक संदिग्ध नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और करीब 64 हजार FIR दर्ज हुईं। इसके अलावा लगभग 4,200 किलो हेरोइन, 980 किलो अफीम और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए। नशे से अर्जित कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है।

अब सबकी नजर मुख्यमंत्री की बैठक पर है। इससे पता चलेगा कि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments