HomeBreaking NewsDUSU छात्र संग चुनाव के आज आएंगे नतीजे, 20 उम्मीदवारों की किस्मत...

DUSU छात्र संग चुनाव के आज आएंगे नतीजे, 20 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ यानी डूसू चुनाव 2026(DUSU Election Result) के लिए शनिवार, 19 सितंबर को मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में की जा रही है। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद सभी 52 मतदान केंद्रों से ईवीएम को निर्धारित मतगणना स्थल तक पहुंचाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अब इन मशीनों से उम्मीदवारों के वोटों की गिनती की जा रही है।

इस चुनाव में डूसू के चार केंद्रीय पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच, जबकि सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए चार-चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अब मतगणना के बाद तय होगा कि इन चारों पदों पर कौन उम्मीदवार जीत दर्ज करता है।

40.46 प्रतिशत छात्रों ने डाला वोट

शुक्रवार को हुए मतदान में दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 मतदान केंद्रों पर कुल 40.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक करीब 1.51 लाख पात्र विद्यार्थियों में से लगभग 61 हजार छात्रों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मतदान प्रतिशत से भी अधिक है।

अब नतीजों का इंतजार

मतदान पूरा होने के बाद अब छात्रों, उम्मीदवारों और छात्र संगठनों की नजर अंतिम परिणाम पर है। मतगणना पूरी होने के साथ डूसू के नए केंद्रीय पदाधिकारियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मतगणना के दौरान सुरक्षा और प्रक्रिया की निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। फिलहाल सभी की नजरें ईवीएम से सामने आने वाले आधिकारिक नतीजों पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें : PM मोदी और यूएई राष्ट्रपति की फोन पर बात, पश्चिम एशिया संकट पर हुई चर्चा…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments