HomeBreaking NewsPM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में चार बड़े कार्यक्रम, खाटू श्याम...

PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में चार बड़े कार्यक्रम, खाटू श्याम धाम में 108 कुंडलीय यज्ञ सहित मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सरकार गुरुवार को सेवा और जनभागीदारी से जुड़े चार प्रमुख कार्यक्रम आयोजित करेगी। इनमें कर्तव्य पथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान, त्यागराज स्टेडियम में मेगा रक्तदान शिविर, खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडलीय यज्ञ और श्रमिकों के लिए ‘श्रमिक सेवा केंद्र’ की शुरुआत शामिल है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर दिल्ली में एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान भी चलाया जाएगा।

कर्तव्य पथ पर जगमगाएंगे एक लाख दीये

गुरुवार शाम 7 बजे कर्तव्य पथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम होगा, जिसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों समेत नागरिक एक लाख दीये जलाएंगे। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घरों और आंगन में भी एक दीया जलाने की अपील की है। सरकार के मुताबिक, यह आयोजन प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए नागरिकों की शुभकामनाओं और सहभागिता का प्रतीक होगा। इसी दिन अलीपुर के जीटी करनाल रोड स्थित खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडलीय यज्ञ भी आयोजित किया जाएगा। इसमें पीएम मोदी के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना होगी। दृष्टिहीन बच्चे सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

त्यागराज स्टेडियम में 2,500 यूनिट रक्त जुटाने का लक्ष्य

सेवा संकल्प अभियान के तहत सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक त्यागराज स्टेडियम में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें 2,500 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। दिल्ली सरकार के 11 अस्पतालों के ब्लड बैंक, आर्मी हॉस्पिटल, लेडी हार्डिंग कॉलेज, सफदरजंग हॉस्पिटल और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी इसमें शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, डीटीसी, राजस्व विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी, दिल्ली फायर सर्विस, शिक्षा विभाग, एनजीओ, आरडब्ल्यूए और कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े लोग भी रक्तदान करेंगे।

श्रमिकों के लिए एक जगह पर मिलेंगी कई सेवाएं

दिल्ली सरकार श्रमिकों की सुविधा के लिए ‘श्रमिक सेवा केंद्र’ भी शुरू करेगी। यहां पंजीकरण और नवीनीकरण, दस्तावेज सत्यापन, आवेदन की स्थिति, कल्याणकारी योजनाओं और दावों से संबंधित सहायता एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत देना है। उन्होंने बताया कि एक महीने के सेवा संकल्प अभियान के दौरान परिवहन, सड़क, सीवरेज, जल शोधन, शिक्षा, बिजली, सार्वजनिक सुविधाओं और शहरी सौंदर्यीकरण से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण से जोड़कर बताया।

Read More

भारतीय तेल कंपनियों को बड़ी राहत…पेट्रोल-डीजल और ATF पर घटा विंडफॉल टैक्स

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments