HomeBreaking NewsPM मोदी के जन्मदिन पर आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज,...

PM मोदी के जन्मदिन पर आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, 25 साल की जन सेवा को है समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’(Seva Sankalp Abhiyan) की शुरुआत की है। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस अवसर पर लोगों से अपने घरों में दीपक जलाने की अपील भी की है। इस अभियान में सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

युवाओं, महिलाओं, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक पहुंच बनाने पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और बाइक रैलियां जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा और विभिन्न स्थानों पर रक्तदान कार्यक्रम होंगे। वहीं, ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के तहत सरकारी योजनाओं से लाभ पाने वाले लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से घरों में दीपक जलाने का आग्रह किया गया है।

7 अक्टूबर और 17 अक्टूबर का क्या है महत्व ?

अभियान में 7 अक्टूबर को भी विशेष महत्व दिया गया है। इसी दिन मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को एक बड़े राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के साथ होगा।

‘विकसित भारत’ की झलक

अभियान के दौरान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत करीब 50 ऐसे स्थानों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिन्हें भाजपा सरकार के विकास और बदलाव के उदाहरण के रूप में सामने रख रही है।

राज्यों में विशेष तैयारियां

भाजपा शासित राज्यों में भी अलग-अलग कार्यक्रमों की तैयारी है। हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा सहित कई राज्यों में अभियान से जुड़े आयोजन होंगे। बिहार में राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज आयोजित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 17 सितंबर को करीब 25 लाख दीपक जलाने की तैयारी है। इसके लिए लगभग 22,500 स्वयंसेवकों की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें : रूस के लिए रवाना हुए सेना प्रमुख धीरज सेठ, रक्षा सहयोग और सौदों की रफ्तार पर होगा मंथन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments