HomeBreaking Newsपूर्व OSD के घर ED की रेड के बाद हरीश रावत का...

पूर्व OSD के घर ED की रेड के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के सभी पदों से हटने की रखी पेशकश

उत्तराखंड की राजनीति में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत(Harish Rawat) के पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी हुई। कार्रवाई के दौरान करीब 32 लाख रुपये नकद, लगभग 200 ग्राम सोना और रोलेक्स सहित 12 महंगी घड़ियां मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, इन बरामदगी और आरोपों से जुड़े अंतिम तथ्य जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

हरीश रावत ने जताई पद छोड़ने की इच्छा

ईडी की कार्रवाई के अगले दिन शनिवार सुबह हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा की। उन्होंने कांग्रेस संगठन में अपनी दोनों जिम्मेदारियों से हटने की इच्छा जताई। रावत फिलहाल कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।

रावत ने कहा कि कांग्रेस लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में अगर उनके किसी पुराने सहयोगी से जुड़ा मामला पार्टी के इस अभियान को किसी भी तरह प्रभावित करता है तो वह ऐसा नहीं चाहते। इसी वजह से उन्होंने संगठन के दोनों पदों से हटने की पेशकश की है।

जीना को लेकर रावत का पक्ष

हरीश रावत ने चंदन सिंह जीना को अपने कार्यकाल का पूर्व OSD बताते हुए कहा कि उन्होंने सरकार और संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई थीं। रावत ने उन्हें विनम्र, सज्जन और मेहनती व्यक्ति बताया।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ग्राम सेवकों की भर्ती में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ या किसी अन्य अनियमितता के ठोस प्रमाण सामने आते हैं तो वह ऐसे मामले से खुद को शर्मिंदा महसूस करेंगे। फिलहाल रावत ने सामने आए आरोपों पर विश्वास न होने की बात कही और कहा कि जांच आगे बढ़ने के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : ब्रिक्स बिजनेस फोरम में PM मोदी का संबोधन, कहा – व्यापार बढ़ाने के लिए सुरक्षित समुद्री रास्ते…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments