HomeBreaking Newsसुबह 7 बजे दूध लिया, पिता को पिलाई चाय... फिर पत्नी और...

सुबह 7 बजे दूध लिया, पिता को पिलाई चाय… फिर पत्नी और 3 बेटियों को सीमेंट के ब्लॉक से मौत के घाट उतार हुआ फरार

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित गोविंद वाटिका में शुक्रवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को खत्म करते हुए पत्नी और तीन बेटियों को सीमेंट के भारी ब्लॉकों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने बुजुर्ग पिता को चाय बनाकर पिलाई और अपना मोबाइल फोन घर पर ही बंद छोड़कर मौके से फरार हो गया।

दो अलग-अलग मंजिलों से मिले चार शव

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रशांत किरण ने बताया कि 40 वर्षीय गीता झा का शव पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में मिला, जबकि उनकी तीन बेटियों नंदिनी (22), राधिका (17) और गिरिश उर्फ गौरी (14) के शव ग्राउंड फ्लोर के दो अलग-अलग कमरों से बरामद किए गए। पुलिस को आशंका है कि सभी की हत्या उस वक्त की गई जब वे सो रही थीं।

मौके से खून से सने कपड़े और पत्थर बरामद

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मौके से दो सीमेंट के ब्लॉक बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल हत्या में किए जाने का संदेह है। इसके साथ ही आरोपी के खून से सने कपड़े भी मिले हैं। घर में किसी भी तरह की जबरन एंट्री के सबूत नहीं मिले हैं और घर का सारा कीमती सामान सुरक्षित पाया गया है।

बुजुर्ग पिता ने पड़ोसियों को दी सूचना

आरोपी राहुल झा के बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा, जो सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं और सुनने में असमर्थ हैं, ने सबसे पहले शवों को देखा। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घटना से पहले आरोपी ने सुबह करीब 7 बजे दूधवाले से दूध खरीदा था और अपने पिता को चाय बनाकर दी थी।

शेयर बाजार का काम करता है आरोपी

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में किसी पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी राहुल झा शेयर बाजार में ट्रेडिंग का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी गीता ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और तीनों बेटियां पढ़ाई कर रही थीं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

READ MORE: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तराखंड को बड़ा तोहफा, CM धामी करेंगे पहले यमुना घाट का लोकार्पण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments