Tilak Varma and Vaibhav Suryavanshi Face Off in Final: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच मुकाबले के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच तीखी बहस हो गई। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत और मजाकिया अंदाज में स्लेजिंग चल रही थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला गर्म हो गया। घटना ईस्ट जोन की पहली पारी के 11वें ओवर की है।
वाइस-कैप्टन को लेकर तिलक ने की स्लेजिंग
तिलक वर्मा लगातार वैभव सूर्यवंशी से बातचीत कर रहे थे और उन्हें उप-कप्तानी को लेकर स्लेज कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वैभव से कहा, ‘क्या यार, ये वाइस-कैप्टन।’ इसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ता चला गया।
फिर आमने-सामने हुए दोनों
माहौल गर्म होने के बाद तिलक वर्मा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की ओर बढ़े और हल्का सा शारीरिक इशारा किया, जैसे वह पंच यानी मुक्का मारने की बात कर रहे हों। वैभव भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने तुरंत तिलक का सामना किया। दोनों को इस तरह आमने-सामने देखकर अंपायर ने हस्तक्षेप किया और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।
Wtf Tilak..
Ha*assing a 16 yr old 🫣 🤨😜#DuleepTrophy pic.twitter.com/bkFdxOICkQ
— Asvanth (@asvanth1808) September 6, 2026
वैभव ने 37 गेंदों में बनाए 44 रन
बहस से पहले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी जमकर चला। उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर ईस्ट जोन को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। वैभव ने महज 37 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा।
शॉर्ट पिच गेंद पर हुए आउट
वैभव अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। तेज गेंदबाज चामा मिलिंद की शॉर्ट पिच गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन अतिरिक्त उछाल के कारण गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर मिड-विकेट की ओर चली गई। डीप स्क्वायर लेग से दौड़ते हुए तनय त्यागराजन ने शानदार कैच पकड़कर उनकी पारी खत्म कर दी।
सेमीफाइनल में भी दिखाया था दम
फाइनल से पहले वैभव ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने वहां 92 और 40 रन की पारियां खेलीं। फाइनल में भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। रेड बॉल क्रिकेट में वैभव लगातार अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज की झलक दिखा रहे हैं।
अब अफगानिस्तान सीरीज पर नजर
दलीप ट्रॉफी के बाद वैभव सूर्यवंशी की नजरें भारतीय टीम के अगले असाइनमेंट पर होंगी। वह अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है।
Read More:
WhatsApp का नया AI फीचर मचाएगा तहलका, अब एक ही ऐप में अलग-अलग Bots से होगी सीधी चैट

