HomeBreaking Newsपूर्व CM बेअंत सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पंजाब को नशामुक्त...

पूर्व CM बेअंत सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पंजाब को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शहीद बेअंत सिंह की 31वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, शहीद बेअंत सिंह के बेटे सरदार तेज प्रकाश सिंह समेत अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद बेअंत सिंह के पंजाब में शांति और सौहार्द कायम करने के लिए दिए गए योगदान और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।

पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प

शहीद बेअंत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर पंजाब को नशामुक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया गया। इस दौरान युवाओं को नशे और गैंगस्टरवाद से दूर रखने के लिए रोजगार, शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया गया। इससे पहले अमृतसर में ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट की अमृतसर यूनिट की ओर से भी मकबूल रोड स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहीद बेअंत सिंह की तस्वीर पर फूल-मालाएं अर्पित कीं और “बेअंत सिंह अमर रहें” के नारे लगाए। कार्यक्रम में संगठन के जनरल सेक्रेटरी साहिब सिंह और पंजाब के जनरल सेक्रेटरी पवन सैनी ने कहा कि बेअंत सिंह ने ऐसे समय में पंजाब की कमान संभाली थी, जब प्रदेश आतंकवाद के गंभीर दौर से गुजर रहा था। उस समय आम नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और उनके परिवारों को आतंकवाद का सामना करना पड़ रहा था।

युवाओं को रोजगार और खेलों से जोड़ने की मांग

एंटी टेररिस्ट फ्रंट ने पंजाब सरकार से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने और खेल सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए रोजगार और खेल सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे उन्हें नशे की लत और गैंगस्टर नेटवर्क के प्रभाव से बचाने में मदद मिलेगी। संगठन ने देश की एकता और अखंडता के लिए पूरे भारत में नए सदस्यों को जोड़कर आतंकवाद के खिलाफ अभियान को मजबूत करने की बात भी कही।

Read More

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments