HomeBreaking Newsछत्तीसगढ़ में 520 किलो गांजा बरामद, महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में 520 किलो गांजा बरामद, महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 520 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में गांजे की यह बड़ी खेप पकड़ी। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही तीन गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। मामले में एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे और वाहनों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और यूपी में इसे किसे पहुंचाया जाना था।

494 किलो गांजा बरामद

जशपुर के कुनकुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा पकड़ा। पहली कार्रवाई में पुलिस ने एक बिना नंबर की बोलेरो पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से 246 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से बिहार के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य कार की जांच की। तलाशी के दौरान कार से 248 किलो गांजा मिला। हालांकि, पुलिस टीम को देखते ही कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गांजा और कार को जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों कार्रवाई में कुनकुरी क्षेत्र से कुल 494 किलो गांजा बरामद हुआ।

नारायणपुर में 26 किलो गांजा पकड़ा

इसके बाद पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार से 26 किलो गांजा बरामद हुआ। इस मामले में मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी कमल किशोर ओझा और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। तीनों कार्रवाइयों को मिलाकर पुलिस ने कुल 520 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस को शक है कि इसके पीछे तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर सप्लायर और गांजा लेने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कार्रवाई

जशपुर पुलिस ने इन कार्रवाइयों को ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अंजाम दिया। एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More

नेपाल में फ्लैश फ्लड से भयानक तबाही, अब तक 626 लोगों की मौत, 2,400 से ज्यादा लापता, राहत-बचाव अभियान जारी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments