‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे को लेकर हरिद्वार में रविवार को बड़ा संत समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक समेत भाजपा के कई विधायक और बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने संत समाज के साथ ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर चर्चा की और उनके सुझाव भी लिए।
समागम में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महामंत्री हरि गिरी महाराज, निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष ज्ञानदेव महाराज, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता करौली शंकर महाराज, दाती महाराज, साध्वी प्राची और महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज समेत कई संत मौजूद रहे। संत समाज ने एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
हरिद्वार की पावन धरती पर पूज्य संतों के पावन सान्निध्य में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के संकल्प को मजबूत करने के लिए आयोजित संत समागम में सहभागिता कर रहा हूं।
पूज्य संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद इस संकल्प को नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन प्रदान करने वाला है। pic.twitter.com/lEJQfsfs5T
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 23, 2026

