BJP Meeting: राजधानी दिल्ली में आज बीजेपी की अहम संगठनात्मक समीक्षा बैठक होने जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी के संगठन और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री होंगे शामिल
बीजेपी मुख्यालय में बुलाई गई इस बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और पार्टी के प्रभारी शामिल होंगे। बैठक में अलग-अलग राज्यों में संगठन की मौजूदा स्थिति और पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
चुनावी राज्यों पर रहेगा खास फोकस
बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत चुनावी राज्यों में चल रही तैयारियों पर विशेष चर्चा होगी। पार्टी इन राज्यों में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति को और धार देने पर मंथन करेगी।
पार्टी के कार्यक्रमों की भी होगी समीक्षा
समीक्षा बैठक में राज्यों में चल रहे बीजेपी के विभिन्न कार्यक्रमों और संगठन से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।
आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन
बैठक का मुख्य फोकस चुनावी राज्यों में संगठन की तैयारियों को परखने और आगे की रणनीति तय करने पर रहेगा। नितिन नबीन प्रदेश नेतृत्व के साथ चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा करेंगे।
Read More:
बंगाल की खाड़ी में पनामा झंडे वाला जहाज डूबा, 24 लोग थे सवार, इंडियन नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

