अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) की सुरक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को राष्ट्रपति को ले जा रहा विशेष सैन्य हेलिकॉप्टर मरीन वन वॉशिंगटन के ऊपर एक यात्री विमान के काफी करीब पहुंच गया था। यह घटना उस समय हुई जब मरीन वन व्हाइट हाउस से एंड्रयूज एयर फोर्स बेस की ओर जा रहा था।
इसी दौरान अमेरिकन एयरलाइंस की एक रीजनल फ्लाइट भी रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भर रही थी। दोनों विमानों के बीच तय सुरक्षा दूरी कम होने के कारण इसे एविएशन नियमों में एक गंभीर चूक के रूप में देखा जा रहा है।
अधिकारियों ने शुरू की जांच
अमेरिकी अधिकारियों ने इस घटना को “दूरी बनाए रखने में कमी” यानी लॉस ऑफ सेपरेशन की स्थिति बताया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने भी पुष्टि की है कि वह मरीन वन और कमर्शियल विमान के बीच कम हुई दूरी की जांच कर रहा है।


