HomeBreaking Newsदिल्ली के रोहिणी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, टिल्लू ताजपुरिया...

दिल्ली के रोहिणी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

Delhi Rohini Encounter: दिल्ली के रोहिणी जिले में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो शूटरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। कंझावला थाना क्षेत्र के कराला इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल और राहुल के रूप में हुई है।

खुफिया सूचना के बाद पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात रोहिणी के UER हाईवे पर टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो गुर्गों के आने की खुफिया सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रोहिणी पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी, ताकि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पहले से प्लान के मुताबिक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

जैसे ही दोनों बदमाशों की नजर पुलिस टीम पर पड़ी, उन्होंने फायरिंग करते हुए मौके से भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और सुरक्षा के बीच आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

हरीश माथुर हत्याकांड में थी पुलिस को तलाश

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हाल ही में कराला इलाके में हुए हरीश माथुर हत्याकांड में शामिल थे। हत्या की वारदात के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को मामले में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पूछताछ में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हरीश माथुर हत्याकांड के अलावा दोनों का अन्य आपराधिक मामलों या गैंग की गतिविधियों से कितना संबंध रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Read More:

दिल्ली में 138 जजों का हुआ तबादला, NEET UG पेपर लीक केस समेत NIA मामलों को मिले नए जज, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments