HomeBreaking Newsकैंसर से गई दादी की जान, पोते ने डॉक्टर बनने की ठानी,...

कैंसर से गई दादी की जान, पोते ने डॉक्टर बनने की ठानी, बड़ी प्रेरणादायक है पंजाब के इस NEET टॉपर की कहानी

री-नीट यूजी 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद पंजाब के लुधियाना के रहने वाले आर्यन गुप्ता(NEET Topper) पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) प्राप्त की है। आर्यन की सफलता सिर्फ मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि एक ऐसे संकल्प की कहानी है जो बचपन में हुए एक निजी अनुभव से जुड़ा है।

जब वह तीसरी कक्षा में थे तब उनकी दादी कैंसर से जूझ रही थीं। परिवार को उस कठिन दौर से गुजरते देखकर उन्होंने तभी तय कर लिया था कि बड़े होकर डॉक्टर बनेंगे और कैंसर मरीजों की सेवा करेंगे। उनका सपना भविष्य में ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनने का है।

चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता

आर्यन ने पूरे समर्पण के साथ नीट की तैयारी की। इस बीच 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द हो गई, जिसके बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। री-नीट के परिणाम में उन्होंने 715 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। रिजल्ट आते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया और उनकी सफलता ने कई छात्रों को नई प्रेरणा दी।

रोज 16 से 17 घंटे की पढ़ाई

आर्यन ने बताया कि उन्होंने तैयारी के दौरान रोजाना 16 से 17 घंटे तक पढ़ाई की। हालांकि, वह सिर्फ लंबे समय तक पढ़ने पर भरोसा नहीं करते थे। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखा। वह नियमित रूप से पर्याप्त नींद लेते थे क्योंकि उनका मानना है कि स्वस्थ शरीर और शांत दिमाग सफलता के लिए उतने ही जरूरी हैं जितनी मेहनत।

परिवार से मिला भरपूर सहयोग

आर्यन का परिवार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा है। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं और परिवार के कई अन्य सदस्य भी इसी पेशे में हैं। उनके बड़े भाई, जिन्होंने पहले भी नीट में शानदार रैंक हासिल की थी ने तैयारी के दौरान हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया।

आर्यन ने यह भी बताया कि पहली परीक्षा में दबाव के कारण उनसे पांच सवाल गलत हो गए थे। उनका मानना है कि दोबारा परीक्षा ने उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने और बेहतर प्रदर्शन का अवसर दिया।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के देहरादून दौरे से पहले खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, एक कार्यकर्ता…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments