HomeBreaking Newsपद से हटाए गए सतीश गोलचा, अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के...

पद से हटाए गए सतीश गोलचा, अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर

दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में शुक्रवार, 17 जुलाई को बड़ा बदलाव किया गया। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह 1994 बैच के AGMUT कैडर के IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अनुराग कुमार अभी तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे थे।

कार्यभार संभालने के साथ प्रभावी होगी नियुक्ति

भारत सरकार के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अनुराग कुमार की नियुक्ति उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी और वह अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर बने रहेंगे। वहीं, सतीश गोलचा को निर्देश दिया गया है कि नए पुलिस कमिश्नर के कार्यभार संभालने के बाद वह अपनी अगली पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करें।

अगस्त 2025 में कमिश्नर बने थे सतीश गोलचा

सतीश गोलचा को 22 अगस्त 2025 को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया था। दिल्ली पुलिस की कमान संभालने से पहले वह तिहाड़ जेल के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। अब करीब 11 महीने बाद उन्हें पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है।

कार्यकाल बाकी था फिर भी बदलाव

सतीश गोलचा का कार्यकाल अभी बाकी था, ऐसे में दिल्ली पुलिस के शीर्ष पद पर अचानक किए गए इस बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल सरकार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले पद से हटाने का फैसला किन कारणों से लिया गया। माना जा रहा है कि इस बदलाव से जुड़ी स्थिति आने वाले दिनों में और स्पष्ट हो सकती है।

Read More

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने भरी रफ्तार, PM मोदी ने जींद-सोनीपत रूट से दिखाई हरी झंडी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments