HomeBreaking NewsNEET-UG 2026 का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पंशुल...

NEET-UG 2026 का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पंशुल बने ऑल इंडिया टॉपर, चेक करें पूरी लिस्ट

NEET UG Toppers List 2026 : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम का फाइनल रिजल्ट और कटऑफ जारी कर दिया है। इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया है। एजेंसी के अनुसार, इस वर्ष 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 705 से ज्यादा नंबर हासिल करने वाले टॉप 17 रैंकर्स पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत आठ राज्यों से हैं।

पेपर लीक के बाद हुआ था री-एग्जाम

एनटीए ने पहले 3 मई को NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। अब फाइनल रिजल्ट जारी होने के साथ ही मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले का प्रोसेस शुरू होगा। सफल अभ्यर्थियों को एमसीसी और राज्य स्तरीय काउंसलिंग में भाग लेना होगा।

कटऑफ भी हुई जारी

एनटीए के अनुसार, अनारक्षित (UR/EWS) वर्ग के लिए 50वें पर्सेंटाइल पर कटऑफ 715-213 अंक निर्धारित किया गया है। वहीं OBC, SC और ST वर्ग के लिए 40वें पर्सेंटाइल पर कटऑफ 212-177 अंक तय किया गया है। कटऑफ की जानकारी उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड पर भी उपलब्ध कराई गई है।

टॉप-10 में कई राज्यों का दबदबा

NEET UG 2026 की ऑल इंडिया टॉप-10 सूची में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। पहले स्थान पर पंजाब के आर्यन गुप्ता जनरल कैटेगरी से 715 अंकों और हरियाणा के पंशुल बंसल जनरल कैटेगरी से 715 अंकों के साथ टॉप पर रहे। तीसरे स्थान पर राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल जनरल कैटेगरी (714 अंक), चौथे स्थान पर बिहार के आयुष भालोटिया जनरल कैटेगरी (713 अंक), पांचवें स्थान पर महाराष्ट्र की कुदाले श्रावणी कृष्णा ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) (713 अंक), छठे स्थान पर बिहार की रिया रंजन ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) (713 अंक), सातवें स्थान पर उत्तर प्रदेश के आर्यन दुबे जनरल कैटेगरी (713 अंक), आठवें स्थान पर पंजाब के गीतांश सरीन जनरल कैटेगरी (712 अंक), नौवें स्थान पर राजस्थान के गौरव सिंह ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) (712 अंक) और दसवें स्थान पर महाराष्ट्र के मोहनिश मारुति भोसले जनरल कैटेगरी (712 अंक) रहे।

देशभर में हजारों केंद्रों पर हुई परीक्षा

NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन भारत के 551 शहरों और 14 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। अभ्यर्थियों को 13 भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, पंजाबी, असमिया और उर्दू में परीक्षा देने का विकल्प दिया गया था।

लड़कियों ने मारी बाजी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार, इस वर्ष सफल घोषित उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। वहीं, शीर्ष रैंक हासिल करने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच रही। NEET UG 2026 के परिणाम के साथ अब देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Read More:

ट्रंप का दावा: चीन ने 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डाटा चुराया, जल्द सामने आएंगे सबूत

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments