NHAI Toll Hike: यदि आप नेशनल हाईवे से यात्रा करते हैं, तो आपको ये जानकारी अब होनी चाहिए कि, पंजाब और हरियाणा में नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल देना होगा। NHAI ने आठ बड़े टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स बढ़ा दिया है और नई दरें 15 जुलाई से लागू हो गई हैं। NHAI के इस फ़ैसले का सीधा असर चंडीगढ़, लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, बठिंडा, तरनतारन, फ़रीदकोट और अबोहर को जोड़ने वाले हाईवे रूट का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
कमर्शियल गाड़ियों के लिए बढ़ोतरी ज़्यादा
प्राइवेट गाड़ियों के लिए यह बढ़ोतरी ₹5 से ₹10 के बीच है। अच्छी बात यह है कि प्राइवेट गाड़ियों के लिए बढ़ोतरी को सिर्फ़ ₹5–₹10 तक ही सीमित रखा गया है, जबकि कमर्शियल गाड़ियों के लिए बढ़ोतरी थोड़ी ज़्यादा है। अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में 50 से ज़्यादा टोल प्लाज़ा के लिए नई दरें नोटिफ़ाई की गई हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इनमें से ज़्यादातर टोल प्लाज़ा पर बढ़ोतरी को कम से कम रखा गया है।
घुलाल टोल प्लाजा पर नई दरें
चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना (NH-05) स्थित घुलाल टोल प्लाजा पर कार और अन्य हल्के मोटर वाहन (LMV) के लिए सिंगल ट्रिप का शुल्क 110 रुपये से बढ़ाकर 115 रुपये कर दिया गया है, जबकि रिटर्न यात्रा का शुल्क 165 रुपये से बढ़कर 170 रुपये हो गया है। बस और ट्रक के लिए सिंगल ट्रिप 375 रुपये से बढ़कर 390 रुपये तथा रिटर्न शुल्क 565 रुपये से बढ़कर 580 रुपये कर दिया गया है।
पेंड टोल प्लाजा पर भी बढ़ीं दरें
संगरूर-डोगल कलां (NH-52) स्थित पेंड टोल प्लाजा पर कार/LMV के लिए सिंगल यात्रा का शुल्क अब 95 रुपये होगा, जो पहले 90 रुपये था। रिटर्न शुल्क 140 रुपये से बढ़कर 145 रुपये हो गया है। बस और ट्रक के लिए सिंगल शुल्क 310 रुपये से बढ़ाकर 325 रुपये तथा रिटर्न शुल्क 470 रुपये से बढ़ाकर 485 रुपये कर दिया गया है।
कोट करोर टोल प्लाजा
अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा (NH-15) के कोट करोर टोल प्लाजा पर कार/LMV के लिए सिंगल यात्रा 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये और रिटर्न 65 रुपये से बढ़कर 70 रुपये हो गई है। बस और ट्रक के लिए सिंगल शुल्क 160 रुपये से बढ़कर 165 रुपये तथा रिटर्न 240 रुपये से बढ़कर 250 रुपये कर दिया गया है।
लाडोवाल टोल प्लाजा
लुधियाना-जालंधर सेक्शन के लाडोवाल टोल प्लाजा पर कार/LMV के लिए सिंगल यात्रा शुल्क 240 रुपये से बढ़कर 245 रुपये और रिटर्न शुल्क 360 रुपये से बढ़कर 370 रुपये हो गया है।
जंडियाला गुरु टोल प्लाजा
वहीं, अमृतसर स्ट्रेच के जंडियाला गुरु टोल प्लाजा पर सिंगल शुल्क 165 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये और रिटर्न शुल्क 245 रुपये से बढ़ाकर 255 रुपये कर दिया गया है।
अबोहर टोल प्लाजा
अबोहर टोल प्लाजा पर अधिकांश निजी वाहनों के लिए एक तरफ के टोल शुल्क में 5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए उनकी श्रेणी के अनुसार अधिक शुल्क तय किया गया है।
मौड़ टोल प्लाजा
मौड़ टोल प्लाजा पर भी कार चालकों को लगभग 5 रुपये अधिक चुकाने होंगे और बसों व ट्रकों के लिए नई दरें लागू कर दी गई हैं।
अन्य टोल प्लाजा
NHAI ने इस इलाके के दूसरे टोल प्लाजा पर भी टोल की दरों में बदलाव किया है। निजी गाड़ियों के लिए टोल में ₹5 से ₹10 तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कमर्शियल गाड़ियों के लिए यह बढ़ोतरी थोड़ी ज़्यादा है। अधिकारियों के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में 50 से ज़्यादा टोल प्लाज़ा पर नई दरें लागू कर दी गई हैं। हालांकि, ज़्यादातर जगहों पर बढ़ोतरी को कम ही रखा गया है।
क्यों बढ़ाई गई टोल की दरें?
टोल शुल्क में यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े नियमों के तहत किया गया है। NHAI के अनुसार, बढ़ती महंगाई और थोक मूल्य सूचकांक (WPI) को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर टोल दरों की समीक्षा की जाती है। अलग-अलग टोल प्लाजा के कंसेशनल एग्रीमेंट (Concession Agreements) के आधार पर वर्ष के विभिन्न समय में नई दरें लागू की जाती हैं।
Read More:
स्विमिंग पूल से लेकर AI से आतंक की ट्रेनिंग तक…भारत के खिलाफ लश्कर की नई साजिश का हुआ खुलासा

