HomeBreaking News15 जुलाई से 15 अगस्त तक बंद रहेगा लाल किला, घूमने का...

15 जुलाई से 15 अगस्त तक बंद रहेगा लाल किला, घूमने का प्लान है तो पहले जान लें नया नियम…

अगर आप दिल्ली घूमने के बारे में सोच रहे हैं और आपकी लिस्ट में लाल किला(Red Fort) शामिल है तो यात्रा से पहले यह जानकारी जरूर जान लें। स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियों को देखते हुए ऐतिहासिक लाल किले में आम पर्यटकों की एंट्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी पर्यटक को किले के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

आपको बता दें कि 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक लाल किला आम लोगों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से टिकट लेने पर भी प्रवेश संभव नहीं होगा। इसलिए यदि आपने इस अवधि में लाल किला देखने का कार्यक्रम बनाया है तो अपनी यात्रा की तारीख बदलना बेहतर रहेगा।

कानूनी नियमों के तहत जारी हुआ आदेश

पुरातत्व विभाग ने बताया कि यह फैसला Ancient Monuments and Archaeological Sites and Remains Rules, 1959 के नियम-5 के तहत लिया गया है। हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी प्रतिबंध लागू किया जाता है ताकि तैयारियों में किसी भी तरह की रुकावट न आए।

हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं। इस राष्ट्रीय समारोह से पहले मंच निर्माण, सुरक्षा उपकरणों की स्थापना, रिहर्सल और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों के लिए पूरे परिसर को उनके नियंत्रण में सौंप दिया जाता है। इसी कारण आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई जाती है।

15 अगस्त के बाद फिर शुरू होगी एंट्री

स्वतंत्रता दिवस समारोह समाप्त होने के बाद लाल किले को दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही, इस दौरान लाल किले के आसपास के इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा, बैरिकेडिंग और यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। ऐसे में दिल्ली आने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले प्रशासन द्वारा जारी ताजा दिशा-निर्देशों की जानकारी जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेशभर में ड्रोन शो…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments