अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ईरान के कई प्रमुख अखबारों ने अपने पहले पन्ने पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को लेकर कड़े संदेश प्रकाशित किए हैं। इन अखबारों में अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, इन अखबारों में प्रकाशित दावे और संदेश संबंधित प्रकाशनों के हैं।
Hamshahri, a newspaper owned by Tehran Municipality, published an image depicting US President Donald Trump and Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu in crosshairs, alongside the caption: “Revenge is certain.”
The image also showed Pete Hegseth, Marco Rubio, Brad Cooper,… pic.twitter.com/I4mA8LwhG0
— Iran International English (@IranIntl_En) July 11, 2026
‘हमशहरी’ ने नेताओं की तस्वीरों के साथ दी चेतावनी
ईरान के प्रमुख अखबार ‘हमशहरी’ ने अपने फ्रंट पेज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिका, इजरायल और यूरोप के कई नेताओं की तस्वीरों वाला एक ग्राफिक प्रकाशित किया। इसके साथ फारसी भाषा में एक चेतावनी वाला संदेश भी छापा गया। अखबार ने इन नेताओं को पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। इस ग्राफिक में डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सेंटकॉम कमांडर ब्रैड कूपर, इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी, इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़, विदेश मंत्री गिदोन सार और आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ इयाल जमीर के अलावा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की तस्वीरें भी शामिल थीं।
नए सुप्रीम लीडर का बदले का संदेश
इन खबरों के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का एक सार्वजनिक संदेश भी सामने आया। ईरानी सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित इस संदेश में उन्होंने हालिया संघर्ष में मारे गए लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खून का बदला लिया जाएगा। उन्होंने इसे ईरानी जनता की मांग बताया और कहा कि इस दिशा में आगे कदम उठाए जाएंगे।
Read More

