HomeBreaking Newsअगर कर दिखाया ये काम तो Open AI देगी 47 लाख रुपये,...

अगर कर दिखाया ये काम तो Open AI देगी 47 लाख रुपये, ऐसे करें अप्लाई

OpenAI ने अपने नए बाउंटी प्रोग्राम की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी के AI मॉडल GPT-5.6 के बायोसेफ्टी सुरक्षा तंत्र में गंभीर खामी खोजने वाले को 50,000 डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य AI सिस्टम की सुरक्षा को और मजबूत बनाना है, ताकि संभावित कमजोरियों का समय रहते पता लगाया जा सके।

क्या है OpenAI का Bio Bounty Program?

OpenAI का Bio Bounty Program उन कमजोरियों की पहचान करने के लिए शुरू किया गया है, जिनकी मदद से GPT-5.6 के बायोसेफ्टी सुरक्षा उपायों को बायपास किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि सुरक्षा संबंधी कमियों की पहले से पहचान होने पर उन्हें ठीक किया जा सकता है। किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोका जा सकता है। इससे पहले GPT-5.5 के लिए भी ऐसा कार्यक्रम चलाया गया था, जिसमें 25,000 डॉलर का इनाम रखा गया था। अब GPT-5.6 के लिए इनामी राशि बढ़ाकर 50,000 डॉलर कर दी गई है।

आवेदन कैसे करें?

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक लोगों को पहले आवेदन करना होगा। इसके लिए OpenAI की आधिकारिक Bio Bug Bounty वेबसाइट पर जाकर Apply Here विकल्प के जरिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए ChatGPT अकाउंट होना जरूरी है। कंपनी के अनुसार, GPT-5.5 से जुड़ा कार्यक्रम 27 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद यह मॉडल बाउंटी प्रोग्राम से बाहर हो जाएगा और केवल GPT-5.6 पर फोकस किया जाएगा। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्टर कर सकते हैं।

https://openai.com/index/bio-bug-bounty/

अन्य शोधकर्ताओं को भी मिलेगा इनाम

OpenAI ने बताया है कि केवल GPT-5.6 ही नहीं, बल्कि उसके अन्य प्रोडक्ट्स में सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण खामियां खोजने वाले शोधकर्ताओं को भी इनाम दिया जाएगा। इनाम की राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि मिली हुई कमजोरी कितनी गंभीर है और उसका संभावित प्रभाव कितना बड़ा हो सकता है।

Read More

मध्य प्रदेश में आदिवासी महिला से दुष्कर्म और हिंसा का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments