Pahalgam Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में शनिवार शाम मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए। बाढ़ का पानी कई होटलों और घरों में घुस गया, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी पर्यटकों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
3 घंटे की बारिश के बाद बिगड़े हालात
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:00 बजे से रात 9:30 बजे तक इलाके में लगातार तेज बारिश हुई। इसी दौरान रात 8:00 बजे से 9:00 बजे के बीच अचानक बाढ़ आ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहलगाम के आवूरा और देहवाथू के जंगली क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर बादल फटने की घटना के कारण यह स्थिति बनी।
होटलों और घरों में घुसा पानी
भारी बारिश के चलते क्षेत्र से गुजरने वाले एक नाले में अचानक उफान आ गया, जो आगे बटकुट के पास लिद्दर नाले में जाकर मिलता है। उफनते पानी ने कम से कम तीन से चार होटलों और कुछ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। पानी भरने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टूरिस्टों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया।
Cloudburst triggers flash floods in Pahalgam
पहलगाम में बादल फटने से भारी तबाही, मलबे में दबीं गाड़ियां और होटलों में घुसा सैलाब #Pahalgam #Cloudburst #JammuAndKashmir #Monsoon #HeavyRain #FlashFlood #WeatherAlert pic.twitter.com/oD3Q3TbY7G
— Ved Anand Shukla (@Ved_Shukla28) July 12, 2026
प्रशासन अलर्ट
लगातार बारिश के कारण शेषनाग नाले और लिद्दर नाले का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। हालांकि, दोनों जलस्रोत फिलहाल अपने अलार्म लेवल से नीचे बह रहे हैं। प्रशासन हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल तैनात हैं।
डोडा में भी भारी बारिश से नुकसान
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने थाथरी शहर के ऊपरी इलाके को प्रभावित किया था। बाढ़ के साथ आए बड़े पत्थरों, कीचड़ और मलबे से कई घरों, दुकानों और वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ वाहन बाढ़ के तेज बहाव में बहकर चिनाब नदी में चले गए।
Breaking
cloudburst hits nallah avoora in Pahalgam ,Security Force launched rescue operation pic.twitter.com/ECjWfKAabQ
— Bittu Sharma (@bittusharma84) July 11, 2026
राहत कार्य जारी
अचानक आई बाढ़ के कारण थाथरी के पास डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग भी बंद हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जिला प्रशासन ने पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर सड़क से मलबा हटाने, संपर्क बहाल करने और नुकसान का आकलन करने के लिए राहत एवं सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
Read More:
CM उमर अब्दुल्ला के विधायकों को खरीदने के आरोप पर भाजपा का कड़ा जवाब, कहा- सबूत दें या माफी मांगें

