HomeBreaking NewsCM उमर अब्दुल्ला के विधायकों को खरीदने के आरोप पर भाजपा का...

CM उमर अब्दुल्ला के विधायकों को खरीदने के आरोप पर भाजपा का कड़ा जवाब, कहा- सबूत दें या माफी मांगें

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस आरोप का कड़ा विरोध किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायकों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने इन आरोपों को निराधार और गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सबूत पेश करने या सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

सुधांशु त्रिवेदी ने दिया कड़ा जवाब

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी सरकार की नाकामियों और कुशासन से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है और बीजेपी इसकी कड़ी निंदा करती है।

‘आरोपों के बजाय शासन पर दें ध्यान’

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय प्रशासनिक कार्यों पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करना चाहिए, न कि बेबुनियाद आरोपों के जरिए राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

उमर अब्दुल्ला ने लगाया था खरीद-फरोख्त का आरोप

इससे पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दावा किया था कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक को पार्टी बदलने के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये और मंत्री पद का प्रस्ताव दिया था। उनके अनुसार, संबंधित विधायक ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया और इसकी जानकारी उन्हें दी। वहीं, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी उमर अब्दुल्ला के दावों का समर्थन करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Read More

पत्नी की कब्र बचाने कोर्ट पहुंचा पति, हाईकोर्ट ने सार्वजनिक कब्रिस्तान पर सुनाया बड़ा फैसला

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments