HomeBreaking NewsOpenAI ने किया ऐलान, Chat GPT में बातचीत आसान बनाने के लिए...

OpenAI ने किया ऐलान, Chat GPT में बातचीत आसान बनाने के लिए दो नए Voice AI मॉडल किए लॉन्च

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने अपने नए कन्वर्सेशनल AI मॉडल GPT-Live-1 और GPT-Live-1 mini लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि इन मॉडलों की मदद से ChatGPT पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और इंसानों जैसी बातचीत कर सकेगा। OpenAI के अनुसार, नए मॉडल उन समस्याओं को दूर करने के लिए तैयार किए गए हैं, जिनकी शिकायत यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे। इनमें AI यूजर्स की बात पूरी होने से पहले जवाब देना या मुश्किल सवालों का संतोषजनक उत्तर न दे पाना शामिल था।

बेहतर होगा वॉयस अनुभव

कंपनी ने बताया कि नया वॉयस मोड बातचीत के दौरान जरूरत पड़ने पर GPT-5.5 जैसे उन्नत मॉडल का भी उपयोग कर सकेगा। इससे सर्च, रीजनिंग और एजेंटिक टास्क जैसे कार्य अधिक प्रभावी ढंग से पूरे किए जा सकेंगे।

GPT-Live-1 और GPT-Live-1 mini फुल-डुप्लेक्स तकनीक पर आधारित हैं। इसका अर्थ है कि ये मॉडल एक साथ सुन और बोल सकते हैं, जिससे बातचीत अधिक स्वाभाविक महसूस होगी। यूजर्स बीच में सवाल पूछ सकेंगे और AI बिना बातचीत का संदर्भ खोए जवाब दे सकेगा।

डेमो में हिंदी अनुवाद पर उठे सवाल

लॉन्च के दौरान OpenAI ने लाइव ट्रांसलेशन फीचर का प्रदर्शन भी किया। हालांकि, हिंदी में दिए गए डेमो के दौरान AI की आवाज़ में अमेरिकी लहजा साफ सुनाई दिया और हिंदी बोलने में ठीक प्रदर्शन नहीं कर सका। इससे संकेत मिलता है कि हिंदी भाषा में अभी और सुधार की गुंजाइश है।

डिफॉल्ट बनेगा GPT-Live-1 mini

OpenAI ने बताया कि ChatGPT का मौजूदा एडवांस्ड वॉयस मोड अब डिफॉल्ट रूप से GPT-Live-1 mini से बदल दिया जाएगा। वहीं, पेड सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अधिक सक्षम GPT-Live-1 मॉडल का एक्सेस मिलेगा।
कंपनी के अनुसार, नया वॉयस मोड लंबी बातचीत के दौरान भी संदर्भ को समझकर जरूरी होने पर ही जवाब देगा। इसके अलावा, यह कुछ जानकारियों को विजुअल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने में भी सक्षम होगा।

Read More

अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस का बड़ा एक्शन, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपियों को दबोचा, पंजाब में धमाके की साजिश नाकाम!

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments