HomeBreaking NewsCM योगी की गोरखपुर वासियों को बड़ी सौगात, 697 करोड़ रुपये की...

CM योगी की गोरखपुर वासियों को बड़ी सौगात, 697 करोड़ रुपये की चार नई सड़कों का करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र को जल्द ही आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) लगभग 697 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 54 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम वामंत माता मंदिर के समीप आयोजित किया जाएगा। इन परियोजनाओं में सबसे खास भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क है जिसकी लंबाई लगभग 11.6 किलोमीटर है और इसकी निर्माण लागत 689.35 करोड़ रुपये से अधिक है।

इस फोरलेन के शुरू होने से आयुष विश्वविद्यालय तक आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-3 ने सड़क के दोनों ओर मानकों के अनुरूप जल निकासी की व्यवस्था भी विकसित की है।इसके अलावा चकजलाल-घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर तक 4.85 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग, हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग तथा पिपराइच-बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया जाएगा।

सात नई परियोजनाओं की रखी जाएगी आधारशिला

CM योगी इस अवसर पर सात नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें भरवलिया से एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) तक नया मार्ग, गुलरिहा रामनगर से एकला ग्राम तक सड़क चौड़ीकरण, सरैया-बांसस्थान मार्ग का सुदृढ़ीकरण तथा ग्राम सिरसिया स्थित महादेव कुंड, बूढ़ाडीह के समय माता मंदिर और औरंगाबाद में पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके अलावा जंगल डुमरी नंबर-1 से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य की भी आधारशिला रखी जाएगी। इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क, ग्रामीण विकास और पर्यटन सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन, बढ़ी हुई कनेक्टिविटी और विकास संबंधी सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे CM योगी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments