HomeBreaking Newsबम-बम भोले के जयकारों से गूंजा श्री अमरनाथ धाम! दो दिन में...

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा श्री अमरनाथ धाम! दो दिन में 32 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Shri Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है। साफ मौसम के बीच बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को पारंपरिक पहलगाम मार्ग से रवाना हुए श्रद्धालु भी पवित्र गुफा पहुंचे। पहलगाम और बालटाल दोनों तरफ से 20145 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। इसके साथ ही दो दिनों में कुल 32313 श्रद्धालु बाबा के दरबार में माथा टेक चुके हैं।

जम्मू से रवाना हुआ नया जत्था

इस बीच आधार शिविर जम्मू से तड़के 259 वाहनों में 4812 श्रद्धालुओं का नया जत्था यात्रा के लिए रवाना हुआ। इनमें बालटाल से 2041 और पहलगाम रूट से 2771 श्रद्धालु गए। बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और दोनों मार्गों पर बम बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष लगातार गूंज रहे हैं।

सेवा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देशभर से रोजाना हजारों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा मार्गों पर लंगर समितियां सेवा भाव से श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था कर रही हैं, जबकि सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ यात्रा को सुरक्षित बनाने में जुटे हैं। प्रशासन लगातार यात्रा की निगरानी कर रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यात्रा मार्ग पर बढ़ाई गईं सुविधाएं

इस बार बालटाल से पवित्र गुफा तक जाने वाले रास्ते को चौड़ा किया गया है और पूरे मार्ग के किनारों पर रेलिंग लगाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मजबूत हुई है। श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग और आईजी वीके बिर्दी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

हर जरूरी सुविधा उपलब्ध

प्रशासन के अनुसार, यात्रा मार्गों पर आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विश्राम स्थल, आपदा प्रबंधन दल और पर्याप्त रोशनी जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जो यात्रा क्षमता बताई थी उसका भी सख्ती से पालन किया जा रहा है, ताकि यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु ढंग से पूरी हो सके।

Read More:

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT और पुलिस की जांच तेज, जेल में बंद 5 आरोपियों से आज होगी पूछताछ

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments