HomeCurrent NewsPetrol Diesel Price : पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता, इस तेल...

Petrol Diesel Price : पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता, इस तेल कंपनी ने घटाए दाम, जाने नए रेट

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन रिटेलर कंपनियों में शामिल नयारा एनर्जी (Nayara Energy) ने 1 जुलाई से पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर घटाने का ऐलान किया है। पिछले दो वर्षों में किसी भी तेल कंपनी द्वारा की गई यह पहली बड़ी खुदरा कीमत कटौती मानी जा रही है। कंपनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद इसका लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है।

कीमतों में गिरावट का असर

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद नयारा एनर्जी ने यह फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई को लेकर बनी चिंताएं कम होने से क्रूड ऑयल सस्ता हुआ, जिसका असर अब भारत के निजी ईंधन बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

मार्च में बढ़ाए गए दाम गिरे

मार्च 2026 में मध्य-पूर्व संकट के दौरान नयारा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया था। अब कंपनी ने उतनी ही कटौती करके अपनी पिछली बढ़ोतरी पूरी तरह वापस ले ली है। जबकि सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक अपने खुदरा ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

पेट्रोल पंपों पर लागू नई कीमतें

नयारा एनर्जी की नई दरें देशभर में उसके 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। जबकि अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) और स्थानीय करों के कारण अंतिम खुदरा कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। यदि आपके शहर में नयारा का पेट्रोल पंप मौजूद है, तो आपको सीधे इस कटौती का लाभ मिलेगा।

क्या सरकारी कंपनियां भी घटाएंगी दाम?

अभी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह नीचे बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में अन्य कंपनियां भी कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं। अभी तो राहत केवल नयारा एनर्जी के ग्राहकों को मिलेगी।

Read More  उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ खत्म, आज से बदल गई अल्पसंख्यक शिक्षा की पूरी व्यवस्था, नया प्राधिकरण लागू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments