HomeBreaking Newsअमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आतंकी नेटवर्क का मददगार...

अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, आतंकी नेटवर्क का मददगार हुआ गिरफ्तारा

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कठुआ जिले में सुरक्षा एजेंसियों को अहम सफलता मिलने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, रातभर चले एक विशेष ऑपरेशन के दौरान एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिस पर आतंकी संगठनों की मदद करने का आरोप है। यह कार्रवाई अमरनाथ यात्रा(Amarnath Yatra) शुरू होने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान हाजी लतीफ के रूप में हुई है। एजेंसियों का दावा है कि वह लंबे समय से सीमा पार आतंकी नेटवर्क के संपर्क में था और कथित रूप से आतंकियों की मदद करता रहता था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हाजी लतीफ ने कई घुसपैठ की कोशिशों में मदद की थी। सुरक्षा एजेंसियां अब उसके पुराने संपर्कों और गतिविधियों की पूरी जांच कर रही हैं।

जैश और लश्कर नेटवर्क से कनेक्शन की जांच

अधिकारियों के मुताबिक, जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उसका संपर्क आतंकी संगठनों के सक्रिय सदस्यों से रहा है। एजेंसियां यह समझने की कोशिश की जा रही हैं कि सीमा पार से संचालित नेटवर्क किस तरह स्थानीय स्तर पर सहयोग हासिल करता था।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क में था आरोपी

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि गिरफ्तार किया गया हाजी लतीफ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के वरिष्ट अधिकारियों के साथ कई सालों से संपर्क में था। इसी के साथ उस पर सीमा पार आतंकियों के साथ मिलकर घुसपैठ को आसान बनाने और नेटवर्क को सक्रिय रखने के भी आरोप हैं।

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर खास नजर

अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से और मजबूत की गई है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकी संगठनों के साथ-साथ उनके मददगारों और स्थानीय नेटवर्क पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने वाले तंत्र को कमजोर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : कराची हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments