HomeBreaking NewsPM मोदी आज G7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, फ्रांस में जुटेंगे...

PM मोदी आज G7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, फ्रांस में जुटेंगे दुनिया के बड़े नेता, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

 G7 Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फ्रांस के एवियां में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सतत विकास जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर पहुंचे पीएम मोदी का एवियां में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यह उनके मौजूदा विदेश दौरे का अंतिम पड़ाव भी है।

किन मुद्दों पर रहेगा फोकस

इस वर्ष G7 शिखर सम्मेलन की थीम ‘नई पार्टनरशिप बनाना और इंटरनेशनल एकजुटता को फिर से बनाना’ रखी गई है। सम्मेलन में G7 सदस्य देशों के नेताओं के अलावा भारत समेत कई साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वर्ल्ड बैंक तथा अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। बैठक में वैश्विक आर्थिक चुनौतियों से निपटने, देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और सतत विकास को गति देने पर विशेष चर्चा होने की उम्मीद है।

एआई समेत कई वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

शिखर सम्मेलन के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित कई उभरते वैश्विक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच तकनीक, अर्थव्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर सदस्य और साझेदार देशों के बीच साझा रणनीति बनाने की कोशिश होगी।

कई देशों के नेताओं से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

G7 सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी कई अहम द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में आपसी सहयोग, व्यापार और रणनीतिक संबंधों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

17 जून को ट्रंप से मुलाकात पर दुनिया की नजर

G7 शिखर सम्मेलन के बाद 17 जून को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। व्हाइट हाउस भी इस मुलाकात की पुष्टि कर चुका है। अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दोनों नेता प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत की प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। लंबे समय बाद होने वाली यह मुलाकात दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

सातवीं बार G7 समिट में शामिल होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवीं बार G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। एवियां प्रवास के दौरान वह राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से आयोजित गाला डिनर में भी शामिल होंगे। लगातार G7 बैठकों में भारत की मौजूदगी वैश्विक मंच पर उसकी बढ़ती भूमिका और प्रभाव को दर्शाती है।  भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, G7 शिखर सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी इस बात का संकेत है कि शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारत के योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मान्यता मिल रही है। यही वजह है कि दुनिया के प्रमुख देशों के साथ अहम मुद्दों पर बातचीत में भारत की भूमिका पहले से अधिक मजबूत होती जा रही है।

Read More:

PM मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री को गिफ्ट किया जैकेट, फिर ऐसा हुआ कमाल, एक-दूसरे को देखते ही खिलखिला उठे दोनों नेता, ट्विनिंग मोमेंट हो रहा वायरल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments