HomeBreaking Newsहरिद्वार में नियमों की उड़ी धज्जियां, नॉनवेज डिलीवरी पर रैपिडो से जवाब-तलब

हरिद्वार में नियमों की उड़ी धज्जियां, नॉनवेज डिलीवरी पर रैपिडो से जवाब-तलब

हरिद्वार(Haridwar) में नॉनवेज फूड की ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। तीर्थनगरी की धार्मिक मर्यादाओं के कथित उल्लंघन का आरोप लगाते हुए संतों और कई हिंदू संगठनों ने Rapido के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। आरोप है कि हरकी पौड़ी और गंगा घाटों के आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पके हुए मांसाहारी भोजन की डिलीवरी की जा रही थी।

मामले की पुष्टि का दावा सामने आने के बाद संत समाज ने कड़ा ऐतराज जताया और नगर निगम की सिर्फ नोटिस जारी करने की कार्रवाई को अपर्याप्त बताया।

संतों ने दहन किया रैपिडो का पुतला 

विवाद के बीच रानीपुर क्षेत्र में संतों ने प्रदर्शन करते हुए रैपिडो का पुतला दहन किया और चेतावनी दी कि अगर जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा। संतों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें जानकारी मिल रही थी कि हरकी पौड़ी क्षेत्र के आसपास के होटलों, धर्मशालाओं और घाटों पर ऐप आधारित सेवाओं के जरिए नॉनवेज ऑर्डर पहुंचाए जा रहे हैं। आरोपों के मुताबिक, कुछ लोगों ने खुद स्टिंग ऑपरेशन कर ऑर्डर देकर इस डिलीवरी की पुष्टि करने का दावा भी किया है।

Haridwar Non Veg Delivery: संत समाज का गुस्सा

कंपनी को जारी हुआ नोटिस

मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ी, जिसके चलते नगर निगम प्रशासन ने संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया है। हालांकि, संत समाज का कहना है कि केवल नोटिस देना पर्याप्त नहीं है और इस पर ठोस कार्रवाई की जरूरत है। इसी विरोध के चलते रानीपुर में संतों ने जोरदार प्रदर्शन किया और कंपनी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, जानें कौन हैं 6 बार के विधायक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments