HomeBreaking Newsदिल्ली की प्राइवेट बस में महिला से सामुहिक दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर और...

दिल्ली की प्राइवेट बस में महिला से सामुहिक दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर और बस कंडक्टर गिरफ्तार

दिल्ली के नागलोई इलाके से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। ये मामला गैंगरेप से जुड़ा है जो कि दिल्ली की प्राइवेट स्लीपर बस(Delhi Private Bus) में एक महिला के साथ हुआ। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता नांगलोई की एक फैक्ट्री में काम करती है।

पीड़िता देर रात फैक्ट्री से पैदल घर जा रही थी तभी एक स्लीपर बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे खींचकर बस के अंदर डाल लिया।इसके बाद, वे करीब सात किलोमीटर तक बस चलाते रहे, और इसी दौरान उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया। रात करीब 2:00 बजे आरोपियों ने महिला को सड़क पर उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज

इस घटना के बाद हिम्मत दिखाते हुए पीड़ित महिला ने पुलिस को अपने साथ घटी इस पूरी वारदात की सूचना दी और फिर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को भी ज़ब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रानी बाग पुलिस स्टेशन में BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 64(1), 70(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से और गहन जांच कर रही है।

आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान सुदेश (30) और अमन (26) के रूप में हुई है। सुदेश बस का ड्राइवर है जबकि अमन बस में हेल्पर का काम करता है। वहीं, इस वक्त महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि यह घटना दो दिन पहले हुई थी। इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : बीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments