HomeBreaking Newsमनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez ने बदला रुख, सरकारी गवाह बनने...

मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez ने बदला रुख, सरकारी गवाह बनने से किया इनकार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस(Jacqueline Fernandez) ने बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी गवाह बनने की अपनी याचिका वापस ले ली है। 200 करोड़ रुपये के इस चर्चित मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी हैं। अभिनेत्री की ओर से दाखिल अर्जी विशेष अदालत से वापस ले ली गई जिसकी पुष्टि उनके वकील ने की।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में जैकलिन की याचिका का विरोध किया था। एजेंसी का कहना था कि अभिनेत्री को सुकेश के आपराधिक मामलों की जानकारी होने के बावजूद दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा। ED के मुताबिक, सुकेश ने कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पैसों से जैकलिन को महंगे गिफ्ट और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

खुद सुकेश के संपर्क में थी जैकलिन

एजेंसी ने अदालत में यह भी कहा कि बातचीत और संपर्क के कई सबूत सामने आए हैं जिससे यह दावा कमजोर पड़ता है कि जैकलिन खुद को पूरी तरह अनजान या पीड़ित बता सकती हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि दोनों के बीच संबंध सामान्य परिचय से कहीं ज्यादा थे।

दरअसल, यह पूरा मामला कारोबारी अदिति सिंह से कथित तौर पर करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि सुकेश चंद्रशेखर ने खुद को बड़े सरकारी अधिकारियों से जुड़ा व्यक्ति बताकर कथित रूप से यह रकम हासिल की थी।

सुकेश की ओर से दिए गए थे महंगे तोहफे

इस केस में जैकलिन फर्नांडिस का नाम तब चर्चा में आया जब जांच एजेंसियों ने दावा किया कि अभिनेत्री को सुकेश की ओर से महंगे तोहफे दिए गए थे। शुरुआत में दर्ज शिकायत में उनका नाम शामिल नहीं था लेकिन बाद में ED ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर उन्हें भी आरोपी बनाया। फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में और नए घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें : छुट्टी लेकर हुए गायब, कानपुर में अब पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 14 सस्पेंड…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments