HomeBreaking Newsहरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, पहले 3 स्थान पर...

हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, पहले 3 स्थान पर छात्राओं ने मारी बाजी, दीपिका बनीं टॉपर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा में दीपिका ने 499 अंक हासिल कर टॉपर, जबकि उदिता 498 अंकों के साथ दूसरे और योगिता 497 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट जारी करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड की ओर से बताया गया कि छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्ष सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा 2026 में Regular और Private के छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है।

84.67 फिसदी पास प्रतिशत

हरियाणा बोर्ड के अनुसार, नियमित छात्रों का कुल पास प्रतिशत 84.67 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि Private छात्रों का परिणाम 69.57 फीसदी रहा। कुल 2,42,856 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,05,618 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। वहीं 10,498 छात्र परीक्षा में पास नहीं हो सके।

लड़कियों ने किया लड़कों से बेहतर प्रदर्शन

इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों की तुलना में बेहतर रिजल्ट हासिल किया। छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97%, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.45% रहा। इस तरह लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.52 प्रतिशत ज्यादा रहा।

6 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 6 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा में 3,70,663 और 12वीं में 2,95,478 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।

Read More

आगरा में यमुना में नहाते समय बड़ा हादसा, गहरे पानी में डूबने से 4 लोगों की मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments