HomeBreaking Newsबीजिंग ने बता दी डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा की तारीख, जानिए...

बीजिंग ने बता दी डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा की तारीख, जानिए कब शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

Donald Trump China Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 मई से 15 मई तक चीन के राजकीय दौरे पर रहेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस हाई-प्रोफाइल यात्रा की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह दौरा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर आयोजित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक चुनौतियों के बीच यह मुलाकात बेहद अहम साबित हो सकती है।

बीजिंग-वॉशिंगटन के रिश्तों पर दुनिया की नजर

चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि तीन दिन की इस यात्रा के दौरान दोनों नेता कई जरुरी द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। व्यापार, रणनीतिक साझेदारी, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिति और ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बैठक में बातचीत हो सकती है। इस मुलाकात को अमेरिका और चीन के संबंधों में एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर पहले बढ़ चुका है तनाव

इस दौरे से पहले चीन और अमेरिका के बीच खाड़ी क्षेत्र को लेकर बयानबाजी तेज हो चुकी है। पिछले महीने चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल Dong Jun ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि वह होर्मुज स्ट्रेट में किसी तरह की नाकाबंदी से बचे और चीन-ईरान संबंधों में दखल न दे। यह बयान उस समय आया था जब अमेरिकी नौसैनिक गतिविधियों को लेकर तनाव बढ़ गया था।

चीन के लिए क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?

होर्मुज स्ट्रेट चीन की ऊर्जा जरूरतों के लिए बेहद जरुरी माना जाता है। चीन की करीब 40% तेल जरूरत और लगभग 30% LNG आपूर्ति इसी समुद्री मार्ग से होती है। यही वजह है कि बीजिंग लगातार इस क्षेत्र में संघर्ष विराम और सुरक्षित समुद्री मार्ग की मांग करता रहा है। चीन का मानना है कि इस जलमार्ग में अस्थिरता का सीधा असर उसकी अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ सकता है।

पेट्रोडॉलर और चीनी युआन पर भी हो सकती है चर्चा

कुछ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की सख्त समुद्री रणनीति का एक बड़ा लक्ष्य चीन की आर्थिक पकड़ को सीमित करना भी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले कुछ जहाज चीनी मुद्रा युआन में लेनदेन कर रहे हैं, जिसे पारंपरिक पेट्रोडॉलर व्यवस्था के लिए चुनौती माना जा रहा है। अमेरिका लंबे समय से इस तरह के आर्थिक विकल्पों को लेकर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

Read More:

असम में फिर हिमंत सरकार का आगाज, लगातार दूसरी बार हिमंत बिस्वा सरमा ने CM पद की ली शपथ, इन 4 विधायकों को बनाया गया मंत्री

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments