HomeBreaking Newsलगातार दूसरी बार आज असम में CM पद की कमान संभालेंगे हिमंत...

लगातार दूसरी बार आज असम में CM पद की कमान संभालेंगे हिमंत बिस्वा सरमा, गुवाहाटी में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम में NDA सरकार आज लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही है। गुवाहाटी में आज होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हिमंत बिस्व सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह समारोह खानापाड़ा स्थित वेटरनरी कॉलेज खेल मैदान में सुबह 11 बजे शुरू होगा, जहां राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य मुख्यमंत्री और नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

PM मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और उनके सुबह करीब 10:30 बजे गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

22 राज्यों के CM – डिप्टी CM भी होंगे शामिल

असम के इस बड़े राजनीतिक आयोजन में बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के 22 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। इसे बीजेपी के शक्ति प्रदर्शन और पूर्वोत्तर में पार्टी की मजबूत पकड़ के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व इस समारोह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा राजनीतिक संदेश देने वाले कार्यक्रम के तौर पर पेश कर रहा है।

इन 4 नेताओं को मिलेगा मंत्री पद

शपथ ग्रहण से पहले हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई सरकार में शामिल होने वाले नेताओं के नामों का ऐलान किया। उनके साथ रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चंदन ब्रह्मा और अजंता नियोग मंत्री पद की शपथ लेंगी। माना जा रहा है कि नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान दिया गया है।

NDA ने चुनाव में दर्ज की बड़ी जीत

हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया था। 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने कुल 102 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं अकेले बीजेपी ने 82 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत से कहीं अधिक समर्थन जुटाया। चुनाव नतीजों ने एक बार फिर राज्य में बीजेपी की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया।

लगातार दूसरी बार CM बनेंगे हिमंत बिस्वा सरमा

चुनावी जीत के बाद हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनकी वजह से बीजेपी ने असम में संगठन और सरकार दोनों स्तर पर मजबूत पकड़ बनाई है। पिछले कार्यकाल में बुनियादी ढांचे, कानून-व्यवस्था और निवेश से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने तेजी से काम करने का दावा किया था। अब नई सरकार से भी राज्य के विकास को लेकर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Read More:

भारत के ‘छिपे हुए हुनर’ के फैन हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, सड़क पर गाड़ी रोककर बनाया बच्चों का वीडियो

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments