HomeBreaking Newsचुनावी नतीजों के बाद बंगाल में भड़की हिंसा की आग... कहीं चला...

चुनावी नतीजों के बाद बंगाल में भड़की हिंसा की आग… कहीं चला बुलडोजर तो कहीं सुरक्षाबलों पर फायरिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बीते मंगलवार रात कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में लोगों की भीड़ ने बुलडोजर चलाकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक यूनियन ऑफिस को ढहा दिया। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

अवैध कब्जे का आरोप – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का दावा है कि TMC का यह दफ्तर एक दुकानदार की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इसको लेकर नाराजगी थी और चुनावी नतीजों के बाद भीड़ ने बुलडोजर बुलाकर दफ्तर को गिरा दिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसे “जनता का इंसाफ” बता रहे हैं। घटना के दौरान न्यू मार्केट इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने डर के कारण अपने शटर बंद कर दिए।

राज्यभर में हिंसा के आरोप

इसके अलावा बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से चुनाव बाद हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। न्यू टाउन में BJP कार्यकर्ता मधु मंडल की पिटाई के बाद मौत हो गई। परिजनों ने TMC समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। हावड़ा से भी एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत की खबर सामने आई है। वहीं कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं।

सुरक्षाबलों पर हुआ हमला

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली इलाके में हालात और ज्यादा गंभीर हो गए, जहां गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पर देर रात फायरिंग की गई। इस हमले में थाना प्रभारी भरत पुरकैत, एक महिला अधिकारी और CRPF के दो जवानों समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को कोलकाता के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Read More

7 साल के बच्चे से दरिंदगी के बाद हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने गोली मारकर किया ढेर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments