HomeBreaking Newsईरान-अमेरिका में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में US ने चीन की ओर...

ईरान-अमेरिका में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में US ने चीन की ओर जा रहे ईरान के तेल टैंकर को किया जब्त

अमेरिका और ईरान के बीच समुद्री तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि हिंद महासागर में ईरान से जुड़े एक और तेल टैंकर(Iranian Oil Tanker) को अपने नियंत्रण में ले लिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, ‘मैजेस्टिक X’ नामक टैंकर को समुद्र में रोका गया और उस पर मौजूद अमेरिकी सैनिकों का एक वीडियो भी साझा किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उसी क्षेत्र में हुई जहां पहले ‘टिफनी’ नाम के एक अन्य टैंकर को भी अमेरिकी बलों ने अपने कब्जे में लिया था।

समर्थन पहुंचाने वाली गतिविधियों पर रहेगी निगरानी

पेंटागन ने अपने बयान में साफ किया कि अवैध नेटवर्क पर नज़र रखने और ईरान को समर्थन पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए समुद्री निगरानी लगातार जारी रहेगी चाहे ऐसी गतिविधियां दुनिया के किसी भी हिस्से में क्यों न हो रही हों। ईरान की जवाबी कार्रवाई का दावा दूसरी ओर, ईरान की सरकारी मीडिया का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो जहाजों को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने रोक लिया।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव

आरोप लगाया गया कि ये जहाज नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ कर रहे थे और क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे थे। इसके बाद इन जहाजों को ईरान की ओर ले जाया गया। होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव हिंद महासागर और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी कम होने के बजाय और बढ़ती नजर आ रही है। दोनों देशों की इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में लू का कहर, राजस्थान में गर्मी ने 43.7°C पारे के साथ तोड़ा रिकॉर्ड…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments