HomeBreaking News'वो मेरे पति हैं, पति थे और पति रहेंगे...' , पवन सिंह...

‘वो मेरे पति हैं, पति थे और पति रहेंगे…’ , पवन सिंह की पत्नी का छलका दर्द, बोली- पूरी कोशिश करूंगी न हो डिवोर्स…

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे पवन सिंह(Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की शादी इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही है। दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा है और अभी अंतिम फैसला आना बाकी है। हालांकि, जहां एक तरफ पवन सिंह इस रिश्ते से आगे बढ़ना चाहते हैं, वहीं ज्योति सिंह अब भी इस शादी को बचाने की कोशिश में लगी हुई हैं।

चर्चा में आया ज्योति सिंह का इंटरव्यु 

हाल ही में सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में है। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आज उनके लिए पवन सिंह क्या मायने रखते हैं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “वो मेरे पति हैं, थे और हमेशा रहेंगे।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब तक कानूनी रूप से तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक वह उन्हें अपना पति ही मानेंगी। ज्योति का कहना है कि वह पूरी कोशिश करेंगी कि यह रिश्ता टूटने से बच जाए।

2018 में की दूसरी शादी 

इस पूरे मामले में उन्हें लोगों का काफी समर्थन भी मिला है। ज्योति ने अपने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में उन्हें हर तरफ से हौसला मिला है।अगर विवाद की बात करें, तो पवन सिंह की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी थी। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की।

कुछ साल बाद रिश्ते में तनाव बढ़ा और ज्योति ने उन पर गंभीर आरोप लगाए, जिनमें घरेलू हिंसा और जबरन गर्भपात जैसे मुद्दे शामिल थे। बीच में ऐसा भी समय आया जब दोनों को साथ देखा गया, जिससे यह अटकलें लगीं कि शायद सब कुछ ठीक हो गया है। लेकिन बाद में फिर से मतभेद सामने आ गए और मामला अदालत तक पहुंच गया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह रिश्ता बच पाएगा या कानूनी तौर पर खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : बिना स्क्रीन के भी फिटनेस ट्रैकिंग होगी आसान, Google ने बना दिया ऐसा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments