HomeBreaking NewsUP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS अधिकारी समेत 15 जिलों के...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS अधिकारी समेत 15 जिलों के डीएम का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके साथ ही 15 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को भी बदला गया है, परिवहन और शिक्षा विभाग में अहम बदलाव परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां

लखीमपुर खीरी की DM दुर्गाशक्ति नागपाल को पदोन्नति देकर देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। आगरा के DM अरविंद मल्लपा बांगरी को CM का विशेष सचिव बनाया गया है। जिलों में DM स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए बुलंदशहर की DM श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का MD बनाया गया है। झांसी के DM मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव और फतेहपुर के DM रवींद्र कुमार को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

महिला एवं सामाजिक विभागों में नियुक्तियां

रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को महिला एवं बाल विकास विभाग का निदेशक बनाया गया है। वहीं श्रावस्ती के DM अश्विनी कुमार पांडेय को अल्पसंख्यक विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। एक जिले से दूसरे जिले में डीएम की तैनाती करते हुए, उन्नाव के DM गौरांग राठी को झांसी भेजा गया है, जबकि सुल्तानपुर के DM कुमार हर्ष को बुलंदशहर भेजा गया है।

पश्चिमी यूपी में बड़े बदलाव

शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर भेजा गया है। अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर और सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। साथ ही अन्य जिलों में भी फेरबदल हमीरपुर के डीएम घनश्याम मीना को उन्नाव, मैनपुरी के डीएम अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी और औरैया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी भेजा गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय

CM के विशेष सचिव ब्रजेश कुमार को औरैया का नया डीएम बनाया गया है। और आलोक यादव को शामली का डीएम नियुक्त किया गया है। नए डीएम की तैनाती के साथ आईएएस अभिषेक गोयल को हमीरपुर, इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर और अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments